राशि अनुसार ललाट पर कौनसा तिलक लगाना चाहिए

ललाट पर तिलक लगाने से व्यक्ति में तेज की वृद्धि होती है और वो स्वयं को ऊर्जावान महसूस करता है।


धार्मिक रूप से हम सब रोली, हल्दी, चंदन, भस्म, कुमकुम आदि का तिलक लगाते हैं. लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तिलक अपनी राशि के अनुसार लगाया जाए तो ये कहीं ज्यादा प्रभावी होता है।

इसे लगाने से राशि का स्वामी ग्रह प्रबल होता है और व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैंं।

इससे व्यक्ति के शरीर में बहुत तेजी से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वो पूर्ण एकाग्रता के साथ किसी भी काम को करता है।

इससे उसकी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के योग का निर्माण होता है. यहां जानिए राशि के हिसाब से कौन सा तिलक लगाना चाहिए।

मेष : इस राशि के  जातक को हमेशा लाल कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए क्योंकि मेष का स्वामी मंगल होता है। 

वृष : ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे जातक को मस्तक पर सफेद चंदन लगाना चाहिए। 

मिथुन : मिथुन राशि  के जातक लिए अष्टगंध का तिलक लगाना बहुत शुभ माना गया है। अष्टगंध आठ गंधद्रव्यों का संग्रह होता है। ये दो तरह का होता है शैव और वैष्णव। गृहस्थ लोगों को शैव अष्टगंध का  उपयोग करना चाहिए।

कर्क : इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा का रंग सफेद होता है। ऐसे जातक को सफेद रंग का चंदन मस्तक पर लगाना चाहिए।

सिंह : सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य है। ऐसे जातक को लाल रंग के कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए।

कन्या : इस राशि का स्वामी भी बुध है। ऐसे जातक को भी अष्टगंध का तिलक लगाने से काफी लाभ होता है।

तुला : शुक्र ग्रह तुला राशि का स्वामी होता है। इस राशि के जातक भी सफेद चंदन या दही का तिलक लगाएं।

वृश्चिक : मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को लाल रंग का तिलक मस्तक पर लगाना चाहिए।

धनु : धनु राशि के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं। ऐसे जातक को पीला चंदन या हल्दी को मस्तक पर लगाना चाहिए।

मकर : मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इन जातको को काली भस्म या काला काजल मस्तक पर लगाना चाहिए।

कुंभ : इस राशि के जातको को भी काली भस्म या काजल ही माथे पर लगाना चाहिए। कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं।

मीन : ये राशि बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है ऐसे जातक को पीला चंदन, केसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ