ज्योतिष में केतु ग्रह और भाव अनुसार फलादेश



हिन्दू ज्योतिष में केतु अच्छी व बुरी आध्यात्मिकता एवं पराप्राकृतिक प्रभावों का कार्मिक संग्रह का द्योतक है।

केतु विष्णु के मत्स्य अवतार से संबंधित है। केतु भावना भौतिकीकरण के शोधन के आध्यात्मिक प्रक्रिया का प्रतीक है और हानिकर और लाभदायक, दोनों ही ओर माना जाता है, क्योंकि ये जहां एक ओर दुःख एवं हानि देता है, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति को देवता तक बना सकता है। 

यह व्यक्ति को आध्यात्मिकता की ओर मोड़ने के लिये भौतिक हानि तक करा सकता है। यह ग्रह तर्क, बुद्धि, ज्ञान, वैराग्य, कल्पना, अंतर्दृष्टि, मर्मज्ञता, विक्षोभ और अन्य मानसिक गुणों का कारक है। माना जाता है कि केतु भक्त के परिवार को समृद्धि दिलाता है, सर्पदंश या अन्य रोगों के प्रभाव से हुए विष के प्रभाव से मुक्ति दिलाता है। 

ये अपने भक्तों को अच्छा स्वास्थ्य, धन-संपदा व पशु-संपदा दिलाता है। मनुष्य के शरीर में केतु अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। 

ज्योतिष गणनाओं के लिए केतु को कुछ ज्योतिषी तटस्थ अथवा नपुंसक ग्रह मानते हैं जबकि कुछ अन्य इसे नर ग्रह मानते हैं। केतु स्वभाव से मंगल की भांति ही एक क्रूर ग्रह हैं तथा मंगल के प्रतिनिधित्व में आने वाले कई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व केतु भी करता है। 

यह ग्रह तीन नक्षत्रों का स्वामी
है: अश्विनी, मघा एवं मूल नक्षत्र। 

यही केतु जन्म कुण्डली में राहु के साथ मिलकर कालसर्प योग की स्थिति बनाता है।

केतु के अधीन आने वाले जातक जीवन में अच्छी ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं, जिनमें से अधिकांश आध्यात्मिक ऊंचाईयों पर होते हैं। 

केतु की माता सिंहिका और विप्रचित्ति में से एक के एक सौ एक पुत्र हुए जिनमें से राहू ज्येष्ठतम है एवं अन्य केतु ही कहलाते हैं।

कुण्डली में केतु

जातक की जन्म-कुण्डली में विभिन्न भावों में केतु की उपस्थिति भिन्न-भिन्न प्रभाव दिखाती हैं।

प्रथम भाव में अर्थात लग्न में केतु हो तो जातक चंचल, भीरू, दुराचारी होता है। इसके साथ ही यदि वृश्चिक राशि में हो तो सुखकारक, धनी एवं परिश्रमी होता है।

द्वितीय भाव में हो तो जातक राजभीरू एवं विरोधी होता है।

तृतीय भाव में केतु हो तो जातक चंचल, वात रोगी, व्यर्थवादी होता है।

चतुर्थ भाव में हो तो जातक चंचल, वाचाल, निरुत्साही होता है।

पंचम भाव में हो तो वह कुबुद्धि एवं वात रोगी होता है।

षष्टम भाव में हो तो जातक वात विकारी, झगड़ालु, मितव्ययी होता है।

सप्तम भाव में हो तो जातक मंदमति, शत्रुसे डरने वाला एवं सुखहीन होता है।

अष्टम भाव में हो तो वह दुर्बुद्धि, तेजहीन, स्त्रीद्वेषी एवं चालाक होता है।

नवम भाव में हो तो सुखभिलाषी, अपयशी होता है।

दशम भाव में हो तो पितृद्वेषी, भाग्यहीन होता है।

एकादश भाव में केतु हर प्रकार का लाभदायक होता है। एस प्रकार का जातक भाग्यवान, विद्वान, उत्तम गुणों वाला, तेजस्वी किन्तु उदर रोग से पीड़‍ित रहता है।

द्वादश भाव में केतु हो तो जातक उच्च पद वाला, शत्रु पर विजय पाने वाला, बुद्धिमान, धोखा देने वाला तथा शक्की स्वभाव होता है।



In Hindu astrology, Ketu signifies the accumulation of karmic influences, good and bad, spirituality, and supernatural influences. 

Ketu is associated with the Matsya incarnation of Vishnu. Ketu symbolizes the spiritual process of purification of emotional materialization and is considered both harmful and beneficial, as it can cause suffering and loss, while on the other hand, it can even transform a person into a deity. 

It can even cause material loss to turn a person towards spirituality. This planet is the factor of logic, intellect, knowledge, detachment, imagination, insight, insight, perseverance, perseverance, and other mental qualities. Ketu is believed to bring prosperity to the devotee's family and provide relief from the effects of poison caused by snakebite or other diseases. 

It bestows good health, wealth, and animal wealth on its devotees. Ketu represents the fire element in the human body. 

For astrological calculations, some astrologers consider Ketu to be a neutral or neuter planet, while others consider it to be a male planet. 

Ketu, like Mars, is a cruel planet by nature and represents many of the areas represented by Mars. 

This planet is the ruler of three constellations: Ashwini, Magha, and Moola. This Ketu, combined with Rahu in the birth chart, creates the Kaalsarp Yoga.

People under the influence of Ketu reach great heights in life, most of which are spiritual heights. 

Ketu's mother, Simhika, and Viprachitti had one hundred and one sons, of whom Rahu is the eldest, and the others are called Ketu.

Ketu in the Kundli

The presence of Ketu in different houses of a person's birth chart has different effects.

If Ketu is in the first house, i.e., the ascendant, the person is fickle, timid, and wicked. Furthermore, if it is in Scorpio, it is a happy-go-lucky person, wealthy, and hardworking.

If it is in the second house, it is fearful and hostile to the government.

If Ketu is in the third house, it is fickle, Vata-afflicted, and wasteful.

If it is in the fourth house, it is fickle, talkative, and demotivated.

If it is in the fifth house, it is of bad intellect and Vata-afflicted.

If it is in the sixth house, it is Vata-afflicted, quarrelsome, and frugal.

If it is in the seventh house, it is slow-witted, fearful of enemies, and unhappy.

 If Ketu is in the eighth house, the person is foolish, lacks brilliance, hates women, and is cunning.

If Ketu is in the ninth house, the person is pleasure-seeking and inauspicious.

If Ketu is in the tenth house, the person is paternal-hating and unlucky.

Ketu in the eleventh house is beneficial in every way. This type of person is fortunate, learned, possesses excellent qualities, is bright, but suffers from stomach ailments.

If Ketu is in the twelfth house, the person holds a high position, is victorious over enemies, is intelligent, deceptive, and has a suspicious nature.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ