सफल वास्तु टिप्स


नमस्कार दोस्तों,
प्रस्तुत लेखमाला में कुछ सफल वास्तु टिप्स का विवेचन किया गया हैं जिन्हें अपनाकर आप सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं ।
1 तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। तिजोरी के एकदम ऊपरी वाले खाने  में पैसा नहीं रखना चाहिए। 
2 घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो, वहां सुबह-शाम कुछ समय के लिए शंख बजाना चाहिए। यदि आप चाहे तो पूजा की घंटी भी बजा सकते हैं। इनसे निकलने वाली ध्वनि से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। 
3 घर में तुलसी होना बहुत शुभ रहता है। रोज सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक लगाना चाहिए। 
4 घर में बंद या खराब घड़ी भी नहीं रखना चाहिए। इसके अशुभ प्रभाव से भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। 
5 घर के पूजन स्थल पर सुबह-शाम घी का दीपक लगाने चाहिए। इससे भाग्य संबंधी लाभ मिलते हैं और इस दीपक का धुआं वातावरण की हानिकारक तरंगों और सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट करता है। 
6 पलंग के नीचे फालतू सामान या जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
7 अपनी तिजोरी में मुकदमे या वाद-विवाद से संबंधित कागजात नहीं रखने चाहिए। 
8 घर के पूजन स्थल के ऊपर कोई सामान नहीं रखना चाहिए। पूजन कक्ष उत्तर दिशा में या पूर्व दिशा में सर्वाधिक शुभ रहता है। 
9 परिवार के मृत पूर्वजो के चित्र पूजन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। मृत पूर्वजों के चित्र नैऋत्य कोण (पश्चिम-दक्षिण) में या पश्चिम दिशा में रखे जा सकते हैं। 
10 घर में टूटा हुआ दर्पण (आईना) नहीं रखना चाहिए। दो दर्पण एक-दूसरे के आमने-सामने भी नहीं लगाने  चाहिए। 
11 यदि तिजोरी का दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलता है तो यह बहुत शुभ माना गया है। 
12 शयन कक्ष में रात के समय जूंठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। जो लोग बेडरूम में जूंठे बर्तन रखते हैं, उन्हें धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
                           ।। जय श्री कृष्ण ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ