होलिका दहन 2022: एक साथ बन रहे तीन शुभ योग होलिका दहन का शुभ मुहूर्त



होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि दिनांक 17 मार्च 2022 वार बृहस्पतिवार को गजकेसरी, वरिष्ठ व केदार राज योग में होगा, जो बेहद शुभ माना जाता है

ग्रहो का शुभ संयोग

बृहस्पति की दृष्टि का संबंध चंद्रमा से है, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। 

इस दिन मकर राशि में शुक्र, मंगल, शनि की युति है। 

इस वर्ष 2022 में होली का त्योहार काफी खास होने वाला है। होली पर इस साल कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। 

इस वर्ष 2022 में होली  पर वृद्धि योग, अमृत योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहा है।  

इसके अलावा, बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। बुध-गुरु आदित्य योग में होली की पूजा करना सुख और समृद्धि कारक होता है।


होलिका दहन 2022 शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि 17 मार्च 2022 को दोपहर भद्राकाल में 01:30 बजे प्रारम्भ हो जाएगी जो की 18 मार्च 2022 को दोपहर 12:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि ही रहेगी। 

पूर्णिमा भद्राकाल में आरंभ हो रही है और रात 1:12 बजे तक भद्राकाल रहेगा।

भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। 

प्रदोष काल के समय जब पूर्णिमा तिथि विद्यमान हो, उसी दिन होलिका दहन करना उत्तम माना जाता हैं। 

ऐसे में भद्राकाल के बाद ही होलिका दहन करना सुभ एवं फलदायी रहता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ