धनतेरस 2022 : तीन शुभ योगों में 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा इस वर्ष का महापर्व धनतेरस

धनतेरस का पौराणिक महत्व : समुन्द्र मंथन से प्रकट हुवे थे आयुर्वेद और आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरी




पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार देवताओ और दानवों ने समुन्दर मंथन किया था जिसमे कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वन्तरी का प्राकट्य हुवा था जिनके एक हाथ मे आयुर्वेद की पुस्तक और दूसरे हाथ मे अमृत कलश था।

इसलिए हिन्दु धर्म मे दीपावली महापर्व की शुरुआत इसी दिन अर्थात धन्वन्तरी दिवस या धनतेरस से होती है।

धनतेरस 2022 की उदय तिथि और शुभ मुहूर्त


प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।

इस वर्ष सन 2022 में हिन्दु पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि अर्थात धनतेरस का प्रारम्भ 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 04 मिनिट पर हो रहा है और समापन 23 अक्टूबर 2022 रविवार को शाम 06 बजकर 04 मिनिट पर  हो रहा है।

हिन्दु मान्यताओ के अनुसार उदयातिथि को सर्वाधिक मान्यता प्राप्त होती है अतः कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी की उदयातिथि रविवार 23 अक्टूबर 2022 को होगी इसलिए धनतेरस 2022 का पर्व भी 23 अक्टूबर 2022 को ही मनाया जाएगा जिसका पूजा एवं शुभ मुहूर्त निम्नानुसार होगा :-

धनतेरस पूजा एवं शुभ मुहूर्त 2022

शाम 05 बजकर 40 मिनिट से शाम 06 बजकर 04 मिनिट तक

धनतेरस 2022 पर बन रहे है तीन शुभ योग

1. इन्द्र योग

ज्योतिष के अनुसार धनतेरस 2022 पर इन्द्र योग बन रहा है जो 23 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग अच्छे एवम शुभ परिणाम देने के लिए एक महत्वपूर्ण योग होता है।

2.  सर्वार्थ सिद्ध योग

जैसा कि नाम से ही विदित होता है सर्व अर्थ सिद्ध योग अर्थात इस योग में किये गए सभी कार्य पूर्ण सफलता प्राप्त करते है इसलिए धनतेरस 2022 के दिन किये गए सभी कार्यो में निश्चित सफलता एवम शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और यह योग सम्पूर्ण दिन भर रहेगा।

3.  अमृत सिद्धि योग

23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस के दिन उपरोक्त दोनों शुभ योगों के अलावा अमृत सिद्धि योग भी रहेगा जो दोपहर 02 बजकर 32 मिनिट पर शुरू होगा जो अगले दिन यानी 24 अक्टूबर 2022 की सुबह 06 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा।

अतः इस वर्ष 2022 का धनतेरस पर्व ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद शुभ होने वाला होगा।

                  ।। शुभ धनतेरस ।।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ